Bangalorebest
  • Tech
    https www voot com activate- Step by Step process

    https www voot com activate- Step by Step process

    Best sites to watch movies and tv shows for free

    Best sites to watch movies and tv shows for free

    Truecaller phone number search online free

    Truecaller phone number search online free

    Free Fire ff Redeem Code Today- ff rewards code 24 March

    Free fire name style 2022

    Best Stylish ff names nickname ❤️ Free fire name style 2022

    Trending Tags

    • Nintendo Switch
    • CES 2017
    • Playstation 4 Pro
    • Mark Zuckerberg
No Result
View All Result
  • Tech
    https www voot com activate- Step by Step process

    https www voot com activate- Step by Step process

    Best sites to watch movies and tv shows for free

    Best sites to watch movies and tv shows for free

    Truecaller phone number search online free

    Truecaller phone number search online free

    Free Fire ff Redeem Code Today- ff rewards code 24 March

    Free fire name style 2022

    Best Stylish ff names nickname ❤️ Free fire name style 2022

    Trending Tags

    • Nintendo Switch
    • CES 2017
    • Playstation 4 Pro
    • Mark Zuckerberg
No Result
View All Result
Bangalorebest
No Result
View All Result
Home Yojana

शाला दर्पण पोर्टल – उद्देश्य, लाभ और लॉग इन Shala Darpan

Editorial Team by Editorial Team
January 20, 2023
in Yojana
0
भारत के सबसे अच्छे कॉलेज-Top 20 College in India
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाला दर्पण– आजकल बच्चों के विकास हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा काफी कार्यक्रम एवं योजनाएं चलाई जाती है, इसी क्रम में बच्चों की पढ़ाई में सुधार लाने का भी प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में सरकार के द्वारा समय-समय पर काफी पोर्टल शुरू किए जाते है। आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से आपकों एक ऐसे ही महत्वपूर्ण पोर्टल के बारें में विस्तार से बताने जा रहे है जो बच्चों की पढ़ाई से सम्बंधित है। जिस पोर्टल की हम बात करने जा रहे है उस पोर्टल का नाम है ‘sala darpan’। जैसे-जैसे आप इस आर्टिकल को आगे-आगे पढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे आपकों शाला darpan जुड़ी जरूरी जानकारी हासिल होती रहेगी।

शाला दर्पण पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी जैसेकि Shala darpan portal क्या है, sala darpan का क्या उद्देश्य है, शाला darpan पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं, आवदेन करने की प्रक्रिया, स्टूडेंट एवं टीचर डिटेल्स, हेल्पलाइन नंबर इत्यादि। हम उम्मीद करते है कि आप ये आर्टिकल अंत तक पड़ेंगे। तो चलिए बिना समय गंवाए अपने शालादर्पण आर्टिकल को शुरू करते है।

शाला दर्पण क्या हैं

शाला दर्पण एक ऐसा पोर्टल है जिसके द्वारा राजस्थान राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी छात्रों से जुड़ी हर कोई जानकारी उनके माता-पिता हासिल कर सकते है। शाला darpanपोर्टल की शुरुआत राजस्थान राज्य के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी। राजकीय विद्यालय शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से केवल राजस्थान के छात्रों की जानकारी ही प्राप्त कर सकते है, इसके अलावा अभिवावक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों की जानकारी भी यहां से प्राप्त कर सकते है।

शाला दर्पण ऑनलाइन पोर्टल को संभालने का काम राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा किया जाता है। शाला darpan पोर्टल पर आप राजस्थान शिक्षा कार्यालय की भी जानकारी हासिल कर सकते है जैसे कि स्कूल से जुड़ी जानकारी, शिक्षकों से सम्बंधित जानकारी, स्कूल के स्टाफ की सभी जानकारी इत्यादि। कुल मिलाकर ये पोर्टल राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल एवं स्टाफ की जानकारी हासिल करने के लिए एक बेहतरीन जरिया है।

शाला दर्पण पोर्टल की शुरूआत कब हुई?

शाला दर्पण पोर्टल की शुरुआत माध्यमिक शिक्षा निदेशालय राजस्थान के द्वारा 27 जून 2021 को की गई थी। राज्य सरकार के इस पोर्टल के द्वारा राजस्थान सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी छात्रों की जानकारी के अलावा सभी छात्र छात्रवृत्ति के लिए भी आवदेन कर सकते है। पहली कक्षा से लेकर 12 कक्षा के छात्रों की जानकारी राजकीय विद्यालय शाला दर्पण पोर्टल के द्वारा बड़ी आसानी से हासिल की जा सकती है। राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा इस पोर्टल से जुड़ी ऑनलाइन सालाना कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट भी जारी की जाती है। अगर कोई छात्र अपने प्रमाण पत्र को डाउनलोड करना चाहता है तो इस पोर्टल के द्वारा बड़ी आसानी से किया जा सकता है।

Shala darpan portal का उद्देश्य क्या है?

शालादर्पण पोर्टल की शुरुआत करने के पीछे मुख्य उद्देश्य राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों और उनके छात्रों से जुड़ी जानकारी को एक मंच पर लाने का है। इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा अभिवावक स्कूलों से जुड़ी हर तरह की जानकारी बेहद आसानी से प्राप्त कर सकते है। शाला दर्पण ऑनलाइन पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब अभिवावकों को इस तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए स्कूलों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से समय की बचत तो होगी, साथ ही पारदर्शिता भी रहती है।

शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

अब तक हम समझ चुके है कि ये पोर्टल काफी लाभकारी है। चलिए अब जानते है कि इस पोर्टल पर कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध है।

●     राजस्थान के सरकारी स्कूल ढूंढने की सुविधा

●     किसी भी स्कूल की रिपोर्ट देख सकते है।

●     राजस्थान के सरकारी स्कूलों के छात्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

●     स्कूलों के स्टाफ की जानकारी हासिल कर सकते है।

●     सुझाव देने का विकल्प

●     स्कूल स्टाफ की रिपोर्ट जानने की प्रक्रिया

●     किसी भी कर्मचारी का ट्रांसफर शेड्यूल

●     स्टाफ के लॉगिन की जानकारी

●     प्रयास 2020

क्या है शाला दर्पण पोर्टल के मुख्य कार्य?

शाला दर्पण पोर्टल अभिवावकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ की सहायता के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल पर काफी सारी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। Shala darpan portal इस पोर्टल से जुड़े मुख्य कार्य निम्नलिखित है।

●     इस पोर्टल पर प्रत्येक सरकारी स्कूल के हर विद्यार्थी की अलग प्रोफाइल बनाई जाती है।

●     शाला दर्पण पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों की विद्यालय में उपस्थिति का लेखा-जोखा, उनके माता-पिता की डिटेल्स, स्वास्थ्य रिपोर्ट एवं मार्कशीट उपलब्ध है। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप से जुड़ी सभी जानकारी यहां मिल सकती है।

●     हर एक विद्यार्थी को आईडी स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है।

●     इस स्मार्ट कार्ड के द्वारा जब भी विद्यार्थी कक्षा में प्रवेश करता है तो उसको फिंगरप्रिंट मशीन के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होती है।

●     जब भी कभी कोई छात्र 2 दिन से ज्यादा स्कूल नहीं आता है तो इसके बारें में उनके अभिवावक को मैसेज के द्वारा सूचित किया जाता है।

Check Also-

  • आधार कार्ड अपडेट मोबाइल नंबर
  • Sarathi Parivahan Sewa
  • CSC Digital Seva
  • Seva Sindhu Service plus
  • Rythu bharosa status 2022

क्या है शाला दर्पण पोर्टल के लाभ?

ये शाला दर्पण पोर्टल काफी लाभकारी है और अब तक हम इसके मुख्य कार्य तो जान ही चुके है, चलिए अब इसके लाभ भी जानने का प्रयास करते है।

●     Sala Darpan पोर्टल का लाभ राजस्थान के समस्त निवासी ले सकते है। इसके द्वारा जो माता-पिता अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाना चाहते उनके लिए ये पोर्टल काफी लाभदायक है।

●     राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किये गए इस पोर्टल पर सभी विद्यालयों की जानकारी पारदर्शिता के साथ दी गई है जिससे कि लोगों को उसकी जानकरी आसानी से मिल सकें।

●     इस पोर्टल पर सभी सरकारी स्कूलों के समस्त विभागों की जानकारी उपलब्ध है।

●     स्कूलों के अलावा इस पोर्टल के द्वारा सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों एवं शिक्षा कार्यालय से जुड़ी हर जानकारी को कही से भी देखा जा सकता है।

●     इस पोर्टल के द्वारा समय की भी काफी बचत भी होती है।

शाला दर्पण स्टाफ कॉर्नर (Shala Darpan Staff Corner)

Shala Darpan Staff Corner – अब तक हम शाला दर्पण से जुड़ी बहुत सी जानकारी हासिल कर चुके है। शाला दर्पण पोर्टल पर शाला दर्पण स्टाफ कॉर्नर (Shala Darpan Staff Corner) के नाम से एक बहुत ही महत्वपूर्ण लिंक है। चलिए अब हम जानते है कि शाला दर्पण स्टाफ कार्नर क्या है और ये कैसे काम करता है। 

क्या है शाला दर्पण स्टाफ कार्नर?

शाला दर्पण पोर्टल पर मौजूद स्टाफ कॉर्नर पर राजस्थान सरकार के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी एवं स्कूलों के समस्त अधिकारी लॉगिन कर सकते है। शाला दर्पण स्टाफ कॉर्नर (Shala Darpan Staff Corner) पर लॉगिन करने के बाद राजस्थान के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए सभी तरह के आदेश, नई-नई जानकारियां, योजनाओं से जुड़ी पूर्ण जानकारी एवं छात्रवृत्ति के बारें में विस्तार से जान सकते है। आइये जानते है कि हम कैसे शाला दर्पण स्टाफ कार्नर पर लॉगिन कर सकते है। 

  • सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब शाला दर्पण पोर्टल के होम पेज पर आपकों स्टाफ विंडो लॉगिन (Staff Window Login) का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपकों क्लिक करना होगा।
  • अब आपकों लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा जिसमें लॉगिन करने के लिए आपकों लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
  • अगर आपके पास लॉगिन करने हेतु लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड नहीं है तो उसके लिए आपकों रजिस्टर फॉर स्टाफ (Register For Staff) वाले विकल्प पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपकों कुछ जानकारियां दर्ज करनी होगी जो निम्नलिखित है।
  • स्टाफ की एम्प्लॉई आईडी या स्टाफ की NIC-ST ID)
  • शाला दर्पण पोर्टल पर दर्ज स्टाफ का नाम
  • जन्मतिथि
  • मोबाइल नंबर
  • कैप्चा कोड

ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक कीजिए। जिसके बाद आपकों शाला दर्पण पोर्टल के द्वारा आपके रजिस्टर्ड नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त होगा और आपकों उसको दर्ज करना होगा। जैसे ही आप सही OTP दर्ज कर देंगे तो वैसे ही आपके सामने लिखा आयेगा कि आप सफलतापूर्वक शाला दर्पण स्टाफ कार्नर पर लॉगिन कर चुके है।

ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बेहद ही सरल प्रक्रिया के द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर स्टाफ कॉर्नर पर लॉगिन कर पाएंगे। इस पर लॉगिन करने के बाद स्कूलों, विद्यर्थियों, स्टाफ से जुडी जानकारी के अलावा छात्रवृत्ति, शिक्षा विभाग के नए आदेश एवं योजनाओं के बारें में जानकारी हासिल की जा सकती है। 

शाला दर्पण कार्मिक विवरण

हर किसी के लिए बेहद ही लाभदायक इस शाला दर्पण पोर्टल पर शाला दर्पण कार्मिक विवरण भी मौजूद है। इस लिंक के द्वारा आप शाला दर्पण कर्मचारियों का विवरण शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। लेकिन इस जानकारी को हासिल करने से पहले आपकों इस पर खुद को रजिस्ट्रेशन करना होगा और ये जानकारी आपकों School/Office NIC-SD ID के द्वारा ही मिल सकती है। आइये अब जानते है कि कैसे आप इस लिंक के द्वारा शाला दर्पण कार्मिक विवरण प्राप्त कर सकते है।

  • सबसे पहले आपकों शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जैसे ही आप होम पेज पर पहुंचेंगे तो नीचे की तरफ स्टाफ विंडो दिखाई देगी, आपकों उस पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे तो आप रजिस्ट्रेशन पेज पर चले जायेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन पेज की बायीं तरफ आपकों Know Staff Details ऑप्शन दिखाई देगा और आपकों उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब कार्मिक विवरण प्राप्त करने के लिए आपकों NIC-SD ID डालनी होगी और उसके बाद कैप्चा कोड डालकर Go पर क्लिक कीजिए।

अब आपकें सामने सभी कर्मचारियों की जानकारी आपकों प्राप्त हो जाएगी।

शाला दर्पण विद्यालय विवरण

हम शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय विवरण भी बेहद ही आसानी से प्राप्त कर सकते है। चलिए जानते है कि किस प्रकार हम इस पोर्टल पर विद्यालय विवरण हासिल कर सकते है।

विद्यालय विवरण के लिए सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।

  • उसके बाद आपकों School Reports विकल्प पर क्लिक करना होगा। यहां से आप निम्नलिखित विद्यालयों की जानकारी हासिल कर सकते है।
  • राजस्थान के सरकारी स्कूल
  • मॉडल स्कूल
  • अंग्रेजी मीडियम स्कूल
  • KGBVs स्कूल
  • Residential स्कूल
  • आदर्श एवं उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत आने वाले विद्यालय
  • CWSN स्कूल

शाला दर्पण पोर्टल राजकीय विद्यालय विवरण

हम शाला दर्पण पोर्टल के द्वारा राजकीय विद्यालयों का विवरण भी प्राप्त कर सकते है। यहां उपलब्ध सूची की सहायता से आप अपने नजदीकी क्षेत्र में विद्यालय आसानी से खोज सकते है। आप शाला दर्पण पोर्टल पर राजकीय विद्यालयों को नीचे दी गई जानकारी के माध्यम से भी ढूंढ सकते है।

  • एलीमेंट्री/सेकेंडरी स्कूल
  • स्ट्रीम या विषय पर आधारित विद्यालय
  • वोकेशनल ट्रेड स्कूल
  • PEEO स्कूल
  • मॉडल स्कूल
  • महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय
  • आदर्श एवं उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत आने वाले विद्यालय
  • संस्कृत विद्यालय
  • होस्टल एवं रेजिडेंशियल स्कूल

शाला दर्पण स्कूल लिस्ट कैसे देखे?

अब तक हम जान चुके है कि शालादर्पण पर राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों की लिस्ट उपलब्ध है। अब सवाल ये उठता है कि आखिरकार हम स्कूलों की लिस्ट कैसे चेक कर सकते है।

●     स्कूलों की लिस्ट देखने के लिए शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जो rajasthandarpan.nic.in है।

●     आधिकारिक वेबसाइट खुलते ही आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

●     होम पेज पर ही आपकों सिटीजन विंडो (Citizen Window) वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपको एक नया पेज दिखाई देगा।

●     इस नए पेज पर आपकों सर्च स्कूल (Search School), स्टूडेंट रिपोर्ट्स (Student Reports), स्टाफ रिपोर्ट्स (Staff Reports) का ऑप्शन दिखाई देगा।

●     अब आपकों स्कूल की लिस्ट देखने के लिए सर्च स्कूल पर क्लिक करना होगा।

●     इसके बाद आपको जिस तरह के स्कूल सर्च करने है, उस ऑप्शन पर आपकों क्लिक करना होगा जैसेकि सेकंडरी स्कूल, मॉडल स्कूल, PEEO स्कूल इत्यादि।

●     अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे कि आप पिन कोड के द्वारा ढूंढना चाहते है या जिले के द्वारा।

●     उसके बाद सही जानकारी डाल कर आप स्कूल की जानकारी हासिल कर सकते है।

शाला दर्पण स्कूल लोगिन कैसे करे

अगर आप शाला दर्पण स्कूल लोगिन करना चाहते है तो उसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

●     सबसे पहले आपकों sala darpan की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा।

●     अब आपके सामने Shala darpan portal का होम पेज खुल जायेगा।

●     होम पेज पर ही आपकों लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा जहां आपकों क्लिक करना होगा। जैसे ही आप लॉगिन पर क्लिक करेंगे तो आपकों लॉगिन फॉर्म दिखाई देगा।

●     इस लॉगिन फॉर्म पर आपकों अपना यूजरनेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड भरना होगा।

●     इसके बाद लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप शाला दर्पण पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

राजस्थान शाला दर्पण एप को कैसे डाउनलोड करें?

राजस्थान शाला दर्पण एप को डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

●     सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Google Play Store को खोलिए।

●     अब आपकों Shala Darpan एप को सर्च करना होगा।

●     अब आपके सामने Shala Darpan एप डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा।

●     आपकों अब Install वाले ऑप्शन को क्लिक करना होगा।

●     Install पर क्लिक करते ही ये एप आपके फोन में डाउनलोड हो जाएगी।

शाला दर्पण पोर्टल पर कुल पंजीकृत स्कूलों की सूची

आइये अब जानते है कि शाला दर्पण पोर्टल पर अब तक कितने स्कूल पंजीकृत हो चुके है।

●     माध्यमिक विद्यालय- 14791

●     प्राथमिक विद्यालय- 49299

●     संस्कृत एवं अन्य विद्यालय- 1946

●     कुल विद्यालय- 66036

शाला दर्पण पर कुल रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की संख्या

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस शाला दर्पण पोर्टल पर राज्य के कितने विद्यार्थी पंजीकृत है, आइये उनके बारें में जानते है।

●     माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या- 4853779

●     प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या- 3250459

●     संस्कृत एवं अन्य विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या- 197616

●     शाला दर्पण पर कुल विद्यार्थियों की संख्या- 8301854

शाला दर्पण पर कुल पंजीकृत अध्यापकों की संख्या

जैसा कि हम ऊपर पढ़ चुके है कि इस पोर्टल पर स्कूल एवं विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक भी पंजीकृत है। चलिए अब जानते है कि कुल कितने अध्यापक इस पोर्टल पर पंजीकृत है।

●     माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या- 245873

●     प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या- 184389

●     संस्कृत एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या- 0

●     कुल पंजीकृत शिक्षकों की संख्या- 430262

शिक्षकों के लिए शाला दर्पण पोर्टल के लाभ

माता-पिता एवं विद्यार्थियों के अलावा शाला दर्पण पोर्टल शिक्षकों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके द्वारा शिक्षक बहुत सी जरूरी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है। आइये जानते है कि ऐसा कैसे किया जा सकता है।

●     शाला दर्पण पोर्टल पर हर विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक के लिए अलग से आईडी बनाई गई है।

●     इस आईडी पर स्कूल से जुड़े सभी शिक्षकों की जानकारी उपलब्ध होती है।

●     शिक्षक विद्यालय में अपनी उपस्थिति इस पोर्टल के द्वारा भी दर्ज करवा सकते है।

●     पोस्टिंग एवं ट्रांसफर के बारें में शाला दर्पण पोर्टल से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

●     वेतन एवं पेंशन के बारें में भी शाला दर्पण से शिक्षकों को जानकारी हासिल हो सकती है।

ज्ञान संकल्प पोर्टल

जब आप शाला दर्पण पोर्टल पर विजिट करते है तो आपको वेबसाइट पर कुछ अन्य वेबसाइट के लिंक भी दिखाई देते है। उन्ही में से एक है ज्ञान संकल्प पोर्टल, इस पोर्टल पर corporators एवं किसी व्यक्ति के द्वारा अनुदान देने की व्यवस्था बनाई गई है। इस ज्ञान संकल्प पोर्टल के द्वारा स्कूलों के लिए फण्ड की व्यवस्था भी बनाई गई है। आइये जानते है कि ये कैसे काम करता है?

●     सबसे पहले आपकों शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहां आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

●     होम पेज पर ही आपकों ज्ञान संकल्प पोर्टल दिखाई देगा, आपकों उस लिंक पर क्लिक करना होगा।

●     इसके बाद आपकी होम स्क्रीन पर ज्ञान संकल्प पोर्टल खुल जाएगा। इस पोर्टल पर आपकों Donate to a School नाम से विकल्प दिखाई देगा। आपकों उस विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा, जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप किस प्रकार के विद्यालय में अनुदान करना चाहते है। उसके बाद जिला, ब्लॉक एवं स्कूल का चयन करना होगा।

●     पैसों की मदद के अलावा आप चाहें तो छात्र या विद्यालयों के लिए समान भी अनुदान में दे सकते है। उदाहरण के लिए बच्चों के लिए ड्रेस, पानी की बोतल, स्कूल बैग, किताबें इत्यादि। स्कूलों के लिए फर्नीचर, कंप्यूटर इत्यादि।

शाला दर्पण पोर्टल पर स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया

आप चाहें तो शाला दर्पण पोर्टल पर राजस्थान सरकार से जुड़ी स्कीम को भी देख सकते है। उसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा।

●     सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट को खोलिए। अब आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

●     अब होम पेज पर जाकर सिटीजन विंडो पर क्लिक करना होगा।

●     जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपकों सर्च स्कीम पर क्लिक करना होगा।

●     अब जो पेज आपके सामने खुल कर आएगा, उसमें आपसे जो जानकारी पूछी जाए वो आपको भरनी होगी।

●     जानकारी भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक कीजिए।

●     सर्च पर क्लिक करते है उस स्कीम से जुड़ी सभी जानकारी आप सामने देख पाएंगे।

डाउनलोड फॉर्मेट देखने का तरीका

शाला दर्पण पोर्टल पर शिक्षा एवं विद्यालयों से जुड़े काफी सारे फॉर्मेट उपलब्ध है जिन्हें आप बेहद ही आसानी से डाउनलोड कर सकते है। आइये जानते है कि आप ऐसा कैसे कर सकते है।

●     सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।

●     जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

●     होम पेज पर नीचे की तरफ आपको डाउनलोड फॉर्मेट का विकल्प दिखाई देगा।

●     उस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने सभी उपलब्ध फॉर्मेट की लिस्ट आ जाएगी।

●     अब आप अपनी आवश्यकता अनुसार उन्हें डाउनलोड कर सकते है।

प्रयास 2020 की जानकारी भी है मौजूद

प्रयास 2020 के अंतर्गत बोर्ड पेपर से जुड़े प्रश्न बैंक, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध होती है। आइये जानते है कि आप ये किस प्रकार हासिल कर सकते है

●     सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

●     जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

●     अब होम पेज पर आपकों Citizen Corner के नाम से लिंक दिखाई देगा।

●     उस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने प्रयास 2020 का पेज खुल जाएगा।

●     अब आपकों यहां से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों के लिए प्रश्न बैंक, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्तर-पुस्तिकाएं एवं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों के लिए अध्ययन सामग्री इत्यादि मिल सकती है।

शाला दर्पण पर अपना फीडबैक कैसे दे?

आप शाला दर्पण पोर्टल पर जाकर उसके बारें में अपना फीडबैक भी दे सकते है। आइये जानते है कि ऐसा कैसे किया जा सकता है।

●     इसके लिए सबसे पहले आपकों शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

●     होम पेज पर ही आपको सिटीजन विंडो (Citizen Window) दिखाई देगा, आपको उस पर क्लिक करना है।

●     जिसके बाद आपकों Suggestion From Citizen पर क्लिक करना होगा।

●     अब आपके सामने एक फीडबैक फॉर्म खुल जायेगा जिसमें आपसे कुछ जानकारी पूछी जाएंगी, जिसको भरने के बाद आपकों सबमिट पर क्लिक करना होगा।

●     सबमिट पर क्लिक करते ही आपका फीडबैक शाला दर्पण पोर्टल पर सेव हो जाएगा।

कैसे देखे कांटेक्ट लिस्ट शाला दर्पण पर?

शाला दर्पण पोर्टल पर कांटेक्ट लिस्ट देखने के लिए आपकों नीचे बताए गए चरणों का पालन करना होगा।

●     सबसे पहले शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये।

●     अब होम पेज पर आपकों हेल्प सपोर्ट का लिंक दिखाई देगा।

●     आपको उस लिंक पर क्लिक करना है, ऐसा करते ही आपके सामने कांटेक्ट लिस्ट आ जाएगी।

●     अब इस लिस्ट के द्वारा आप शाला दर्पण और राजस्थान शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की कांटेक्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है।

शाला दर्पण संपर्क सूत्र

अगर आपकों शाला दर्पण पोर्टल पर किसी तरह की परेशानी या दिक्कत का सामना करना पड़ता है या फिर आप कुछ बताना चाहते है। तो आप शाला दर्पण के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या ईमेल आईडी पर ईमेल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते है। फोन नंबर एवं ईमेल आईडी नीचे बताई गई है।

हेल्पलाइन नंबर- 0141-2700872, 0141-2711964

ईमेल आईडी- rmsaccr@gmail.com, rajssashaladarshan@gmail.com

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि शाला दर्पण क्या है। इसके अलावा हमने ये भी समझा कि इस पोर्टल के द्वारा हम क्या-क्या जानकारी प्राप्त कर सकते है। हमनें ये भी जाना कि ये पोर्टल ना केवल माता-पिता या विद्यार्थियों के लिए अपितु शिक्षकों के लिए भी लाभदायक है। हमें उम्मीद है कि आपकों हमारा ये आर्टिकल काफी पसंद आया होगा।

Previous Post

NVSP Portal Voter ID Registration, Login, Voter Id Track Status

Next Post

Swasthya Sathi scheme 2022 Registration, swasthyasathi card

Editorial Team

Editorial Team

Next Post
Swasthya sathi card status

Swasthya Sathi scheme 2022 Registration, swasthyasathi card

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
Truecaller phone number search online free

Truecaller phone number search online free

January 20, 2023
https www voot com activate- Step by Step process

https www voot com activate- Step by Step process

January 20, 2023
Best sites to watch movies and tv shows for free

Best sites to watch movies and tv shows for free

January 20, 2023
Free fire name style 2022

Best Stylish ff names nickname ❤️ Free fire name style 2022

January 20, 2023

CBSE Training Portal, online training, registration, certificate download

4
Free fire name style 2022

Best Stylish ff names nickname ❤️ Free fire name style 2022

0

Cowin Self registration cowin gov in cowin vaccine registration

0

Free Fire ff Redeem Code Today- ff rewards code 24 March

0
Best rooftop restaurants in Bangalore.

Best rooftop restaurants in Bangalore.

March 23, 2023
https www voot com activate- Step by Step process

https www voot com activate- Step by Step process

January 20, 2023
Best sites to watch movies and tv shows for free

Best sites to watch movies and tv shows for free

January 20, 2023
Truecaller phone number search online free

Truecaller phone number search online free

January 20, 2023

Recent News

Best rooftop restaurants in Bangalore.

Best rooftop restaurants in Bangalore.

March 23, 2023
https www voot com activate- Step by Step process

https www voot com activate- Step by Step process

January 20, 2023
Best sites to watch movies and tv shows for free

Best sites to watch movies and tv shows for free

January 20, 2023
Truecaller phone number search online free

Truecaller phone number search online free

January 20, 2023
Bangalorebest

Follow Us

Browse by Category

  • Education
  • Yojana
  • Tech
  • Contact us

Recent News

Best rooftop restaurants in Bangalore.

Best rooftop restaurants in Bangalore.

March 23, 2023
https www voot com activate- Step by Step process

https www voot com activate- Step by Step process

January 20, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2023 BangaloreBest - All Rights Reserved

No Result
View All Result

© 2023 BangaloreBest - All Rights Reserved